महाराष्ट्र में रनवे पर उतरते समय विमान क्रैश : डिप्टी सीएम अजीत पवार का हादसे में निधन, सवार सभी लोगों की मौत

विमान को हुई क्षति की जांच की जा रही

महाराष्ट्र में रनवे पर उतरते समय विमान क्रैश : डिप्टी सीएम अजीत पवार का हादसे में निधन, सवार सभी लोगों की मौत

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी 5 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है।

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में निधन हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। वीएसआर एविएशन द्वारा संचालित निजी विमान लियरजेट 45 सुबह करीब 9 बजे बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में पवार के साथ एक निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और चालक दल के 2 सदस्य सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी 5 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है।

 

Read More केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे

 

स्थानीय लोग इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे और सूचना मिलते ही एम्बुलेंस तथा पुलिस अधिकारियों सहित आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटना के कारणों और विमान को हुई क्षति की जांच की जा रही है। पवार बारामती में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए रैलियों सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। इससे पहले उन्होंने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट समिति की बैठक में भाग लिया था।

Read More राज्यसभा चुनाव: बीजेडी-कांग्रेस की सियासी जुगलबंदी से बढ़ी बीजेपी की टेंशन, ओडिशा में चौथी सीट के लिए दांव-पेंच तेज

इस दुर्घटना से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न नेताओं तथा नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अहमदनगर जिले के राहुरी तालुका के देवलाली प्रवरा के अजीत पवार महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे, जिन्हें उनके समर्पण और गतिशील नेतृत्व के लिए जाना जाता था। वह चार बार उपमुख्यमंत्री रहे और उन्होंने सांसद, विधायक तथा विभिन्न विभागों के राज्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। पवार अपनी समयबद्धता, स्पष्टवादिता और जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। पिछले 3 दशकों में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में उनके कार्यों ने किसानों के कल्याण से लेकर औद्योगिक ढांचे के विकास तक महाराष्ट्र के विकास को आकार दिया है।

खड़गे ने व्यक्त किया पवार के निधन पर शोक 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला बताते हुए कहा कि यह एक ऐसे अनुभवी नेता की क्षति है, जिनका राजनीतिक भविष्य अभी और उज्ज्वल हो सकता था। खड़गे ने कहा कि इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पवार परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों और शुभङ्क्षचतकों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता की सेवा करते हुए विभिन्न संवैधानिक पदों पर कार्य करने वाले अजित पवार ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मोदी ने व्यक्त किया पवार के निधन पर शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में हुई दुखद विमान दुर्घटना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने इस घटना को अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद बताते हुए प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह बारामती में हुई इस दुखद हवाई दुर्घटना से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुख के समय में शक्ति और साहस प्राप्त हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जनता के नेता थे। वह महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पवार का इस तरह असमय चले जाना बहुत ही स्तब्ध करने वाला है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 









 

 

 

 

Tags: plane

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका