पीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : करीब 2 घंटे चली बैठक में पश्चिम एशिया में जंग से उपजे हालात पर चर्चा, कहा- सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर करें काम

मुख्यमंत्रियों के सुझावों की सराहना की

पीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : करीब 2 घंटे चली बैठक में पश्चिम एशिया में जंग से उपजे हालात पर चर्चा, कहा- सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर करें काम

पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग समीक्षा बैठक कर इसे “साझा चुनौती” बताया। उन्होंने टीम इंडिया भावना से मिलकर हालात संभालने का भरोसा जताया। आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने, जमाखोरी-मुनाफाखोरी पर सख्ती, नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने और कृषि, विशेषकर उर्वरक प्रबंधन पर अग्रिम तैयारी के निर्देश दिए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के कारण उपजी स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केन्द्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों के साथ शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा की और इसे साझा चुनौती बताते हुए  विश्वास व्यक्त किया कि टीम इंडिया के रूप में मिलकर देश इस स्थिति से  उबरने में सफल रहेगा। मुख्यमंत्रियों ने भी स्थिति का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए केंद्र के साथ घनिष्ठ समन्वय में कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में आदर्श आचार चुनाव संहिता के चलते विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्रियों के सुझावों की सराहना की

मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों से उत्पन्न स्थिति और उसके भारत पर संभावित प्रभाव के मद्देनज़र  सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि ये सुझाव बदलती परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक होंगे। उन्होंने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सतर्कता, तैयारी और समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आग्रह

Read More पीएम मोदी ने सिक्किम में बच्चों के संग खेला फुटबॉल : शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा-इन खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा

मोदी ने राज्यों से आपूर्ति श्रृंखलाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने और जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने तथा प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता बताई। साथ ही कृषि क्षेत्र में अग्रिम योजना, विशेषकर उर्वरक भंडारण और वितरण की निगरानी पर जोर दिया, ताकि आगामी खरीफ मौसम में किसानों को कोई कठिनाई हो।

Read More एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया