पीएम मोदी ने श्रीलंका में "तूफान दितवा" से हुई तबाही पर दुख और संवदेना व्यक्त की

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

पीएम मोदी ने श्रीलंका में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात दितवा से श्रीलंका में हुई भारी तबाही पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री भेजी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सहायता देने की तत्परता जताई है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवा के कारण हुई तबाही में अपने परिजनों को खोने वाले श्रीलंका के लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि, भारत ने निकटतम समुद्री पड़ोसी के प्रति एकजुटता जताते हुए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता भेजी है। स्थिति को देखते हुए भारत अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ दृढता से खड़ा है। 

रिपोर्टों के अनुसार 'दितवा' ने श्रीलंका में भीषण तबाही मचाई है तथा अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोग लापता और 14 घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चक्रवाती तूफान से करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा, चक्रवात दितवा के कारण अपने प्रियजनों को खोने वाले श्रीलंका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सुकून और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता में, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत सामग्री और महत्वपूर्ण सहायता तुरंत भेजी है। स्थिति के विकसित होने पर हम और अधिक सहायता एवं मदद प्रदान करने के लिए तैयार हैं। भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और महासागर के मार्गदर्शन में, भारत जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है। उल्लेखनीय है कि भारत ने श्रीलंका को मदद पहुंचाने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान