PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य

पीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा (भिलडी) में 325 करोड़ रुपये की लागत से बने 127 एकड़ के भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य देसी नस्लों में सुधार और दूध उत्पादन बढ़ाना है। यहां आईवीएफ तकनीक से प्रतिवर्ष 25 हजार उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार किए जाएंगे।

बनासकांठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी में 325 करोड़ रुपए की लागत से बने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) का उद्घाटन किया। 127 एकड़ में विकसित इस केंद्र का उद्देश्य देसी गायों और भैंसों की नस्लों में सुधार के साथ दूध उत्पादन बढ़ाना है। यहां आधुनिक आईवीएफ और भ्रूण स्थानांतरण तकनीक से प्रतिवर्ष 25 हजार उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

इससे पहले मोदी ने भिलडी में खुली जीप में रोड शो किया। हेलीपैड से बनास डेयरी प्लांट तक निकले रोड शो में बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। गुजरात दौरे पर मोदी 14 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फिलीपींस में फटा ज्वालामुखी : 3 हजार मीटर तक उठा राख का गुबार, अलर्ट लेवल-3 फिलीपींस में फटा ज्वालामुखी : 3 हजार मीटर तक उठा राख का गुबार, अलर्ट लेवल-3
अल्बे प्रांत में सक्रिय मयोन ज्वालामुखी शुक्रवार सुबह फट पड़ा। विस्फोट से राख और धुएं का गुबार 3 हजार मीटर...
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन संशोधन का मिलेगा मौका, 4 नवंबर तक कर सकेंगे गलतियों में सुधार
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, फिर जाना होगा जेल
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर 
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव 
अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य