पीएम मोदी ने एक और वीडियो किया पोस्ट, कहा- हम शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे

अब परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण

पीएम मोदी ने एक और वीडियो किया पोस्ट, कहा- हम शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पारित होने पर इसे परीक्षा प्रणाली सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक रोकने, तकनीक के बेहतर उपयोग और राज्यों के सुझावों के आधार पर व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

नई दिल्ली। राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि साथियों, आश्वस्त परीक्षा पद्धति के लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो या राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो। क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। फिर से कोई भी पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग, उनको बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कठोर कानूनों की भी जरूरत है।

हम संसद में बिल लेकर के गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, गत दो दिन संसद के दोनों सदनों में अधिकतम मान्य सांसदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है और आज दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है। अब परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण हुआ है। काम आगे भी चलता रहेगा। इस विश्वास के साथ आइए हम सब मिलकर के विकसित भारत के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर के चलें। बहुत-बहुत धन्यवाद!

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम