ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज

चार दशक बाद नॉर्वे पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री

ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में ओस्लो (नॉर्वे) पहुंचे, जहां पीएम योनास गार स्तोरे ने उनका स्वागत किया। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला नॉर्वे दौरा है। पीएम मोदी आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और कल तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में सोमवार को यहां गार्डमॉन हवाई अड्डे पहुंचे जहां नार्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। चार दशकों से भी अधिक समय में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे के ओस्लो पहुँचा। मैं प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभारी हूँ। चार दशकों से अधिक समय के बाद यह नॉर्वे की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा है। मुझे विश्वास है कि यह भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मैं महाराज राजा हाराल्ड पंचम और महारानी सोन्या से भेंट करूँगा तथा प्रधानमंत्री स्तोरे के साथ बातचीत करूँगा।

पीएम मोदी तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, कल, 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जो मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का एक शानदार अवसर प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री का नार्वे के अपने समकक्ष के साथ आज द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन