असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

राहत कार्यों के लिए केंद्र-राज्य की संयुक्त पहल

असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
असम में आई विनाशकारी बाढ़ से उपजे संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राज्य के सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों का जायजा लेते हुए स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार राज्य प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां असम के सांसदों से मुलाकात कर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने राज्य के लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न भागों में वर्तमान बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि असम के शिवसागर, गोलाघाट, चराईदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप सहित छह प्रमुख जिलों में बाढ के कारण करीब पांच लोग प्रभावित हैं। राज्य के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के रहने के लिए 90 से अधिक राहत शिविर और 94 राहत वितरण केंद्र बनाये गये हैं। राज्य में बाढ़ के कारण 37,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल डूब गई है और हजारों मवेशी बह गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर