जंतर-मंतर कूच से पहले पुलिस की घेराबंदी : CJP नेताओं को विमान से उतारकर हिरासत में लिया, सड़कों पर लगाई कीलें; दीपके बोले- देखो देश कहा जा रहा

हम गिरफ्तार होने के लिए ही आए हैं, कर लो गिरफ्तार : दीपके

जंतर-मंतर कूच से पहले पुलिस की घेराबंदी : CJP नेताओं को विमान से उतारकर हिरासत में लिया, सड़कों पर लगाई कीलें; दीपके बोले- देखो देश कहा जा रहा
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया। पार्टी ने ध्रुव राठी और रत्ना सिंह को भी हिरासत में लेने का दावा किया। जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है।

नई दिल्ली। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। तीनों नेताओं को विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया।
सीजेपी ने तीनों नेताओं के हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए इसकी निंदा की। सीजेपी की ओर से विमान का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसके अनुसार विमान के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कुछ महिला पुलिस अधिकारी विमान के अंदर पहुंचीं और तीनों नेताओं से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए समझाने का प्रयास किया। हालांकि, बातचीत से बात नहीं बनी और पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास तथा आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस से कहा कि देखो देश कहा जा रहा है, हम गिरफ्तार होने के लिए ही आए हैं, कर लो गिरफ्तार।

सीजेपी ने यह भी दावा किया है कि यूट्यूबर और सोशल एक्टिविस्ट ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। पार्टी ने एक पोस्ट में कहा कि युवा लोगों के सवाल पूछने और गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने से सरकार डरी हुई है। इसी तरह पार्टी ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया है। CJP की ओर से लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें रत्ना ने बताया कि सुबह मेरे घर पुलिस आई थी। पुलिसवालों ने कहा कि ऊपर से आदेश आया है। उन्होंने मुझसे कहा कि वह घर पर ही रहे। वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वालों को लगातार पुलिस हिरासत में ले रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और

सुरक्षा इंतजामों के चलते राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वहीं वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही स्पष्ट किया था कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More अमेरिकी तटरक्षक ने क्यूबा के लिए ईंधन ले जा रहे जहाज को किया जब्त : अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तन प्रयास के बाद की कार्रवाई, क्यूबा में ईंधन की कर रहा था अवैध तस्करी

Tags:  deepke

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डीएपी संकट पर अशोक गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश में पर्याप्त...
मोदी ने महालया पर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, बोले- हर जगह बनी रहेगी शांति और समृद्धि
बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा
राजस्थान में खाद संकट पर सियासत तेज, अशोक गहलोत- डीएपी की किल्लत पर डबल इंजन सरकार फेल
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन : पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध, यात्रा रोकी
ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली
स्वस्थ मन, सशक्त समाज की आधारशिला