मोदी को ऑस्ट्रेलिया में मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कम्युनिटी प्रोग्राम का किया जा रहा था प्रचार

मोदी को ऑस्ट्रेलिया में मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के प्रचार पोस्ट पर एक यूजर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। मामला सामने आते ही ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जुलाई को प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर उन्हें मारने की धमकी मिली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी सोशल मीडिया पर उस पोस्ट के नीचे दी गई थी, जिसमें मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कम्युनिटी प्रोग्राम का प्रचार किया जा रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक एक अकाउंट से टिप्पणी की गई। इसमें लिखा था, बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे। ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे हैं। इसके तुरंत बाद मामले को ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के पास भेज दिया गया।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश। सवाईमाधोपुर के नादौती में करीब पांच इंच...
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप