राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल

सुन्दरकांड पाठ के नाम पर हिन्दू धर्म का अपमान

राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ के आयोजनों को आगामी राज्य चुनावों के मद्देनजर हिंदुओं को रिझाने की राजनीतिक चाल बताया और पूर्व मुख्यमंत्री के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए उनकी धार्मिक निष्ठा पर गंभीर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने रामायण के सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इसे एक राजनीतिक चाल करार दिया है। मल्होत्रा ने रविवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर केजरीवाल का बयान और सुन्दरकांड पाठ का आयोजन पंजाब और अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में हिन्दुओं को मोहने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली तथा देश की जनता को आज भी केजरीवाल का वो भाषण भलीभांति याद है जब उन्होंने कहा था कि जिस मंदिर को मस्जिद तोड़कर बनाया गया है वह वहां नहीं जाना चाहते।

उन्होंने कहा, "हम दिल्ली वालों को वो दिन भी याद है जब 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद तत्कालीन 'आप' सरकार ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ आयोजन की घोषणा की थी, लेकिन सिर्फ 16 जनवरी 2024 को एक बार लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में पाठ किया फिर वे इसे भूल गये।" उन्होंने कहा कि मार्च 2024 में 'आप' सरकार ने एक साथ 2600 स्थानों पर सुन्दरकांड पाठ आयोजन की घोषणा की लेकिन 26 स्थानों पर भी पाठ नहीं हुआ। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि वह कब तक इस तरह हनुमान जी और सुन्दरकांड पाठ के नाम पर लोगों को अपनी बगुला भक्ति दिखा कर हिन्दू धर्म का अपमान करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग