पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन

ओम बिरला को लिखी चिट्ठी

पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग और पेलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा है। उन्होंने गृह मंत्रालय के अधीन दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संवैधानिक जवाबदेही के तहत गृहमंत्री को संसद में वक्तव्य देने का निर्देश देने का आग्रह किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और मांग की है कि गृह मंत्री को इस मामले पर सदन के पटल पर बयान देने के लिए निर्देशित किया जाए। वेणुगोपाल ने पत्र में कहा कि दिल्ली में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग और पेलेट गन चलाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए इन घटनाओं की अंतिम जिम्मेदारी गृह मंत्री की है।

कांग्रेस नेता ने संविधान के अनुच्छेद 77 और 75(3) का हवाला देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी है। ऐसे में गृह मंत्री का यह संवैधानिक दायित्व है कि वह सदन में आकर पुलिस कार्रवाई पर स्पष्टीकरण दें। वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए गृह मंत्री शाह को तत्काल सदन में उपस्थित होने और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तथा पेलेट गन के इस्तेमाल पर विस्तृत बयान देने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संसद में कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर