गरीब, किसान, नारी, नौजवान विकसित भारत के चार स्तंभ : सरकार इन्हें मजबूत करने में लगी, मोदी बोले- जैविक खेती में देश में अग्रणी स्थान पर है सिक्किम 

सिक्किम 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता 

गरीब, किसान, नारी, नौजवान विकसित भारत के चार स्तंभ : सरकार इन्हें मजबूत करने में लगी, मोदी बोले- जैविक खेती में देश में अग्रणी स्थान पर है सिक्किम 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण गरीब, किसान, नारी और नौजवान - इन चार स्तंभों पर खड़ा होगा।

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण गरीब, किसान, नारी और नौजवान - इन चार स्तंभों पर खड़ा होगा तथा सरकार देश में इन्हें मजबूत करने में लगी है। मोदी सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिक्किम 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हर राज्य का विकास जरूरी है। हर राज्य की अपनी विशेषताएं हैं। हमने पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकास के केन्द्र में रखा है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सिक्किम में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया और कहा कि सिक्किम पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की एक चमकती गाथा बन रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पिछले एक दशक से बड़े परिवर्तन हो रहे हैं, जिसका यहां के लोग अनुभव कर रहे हैं। दस वर्षों में इस क्षेत्र में सम्पर्क सुविधाओं का विकास हुआ है। राज्य में 400 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है और सैंकड़ों किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़कें बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अटल सेतु बनने से भी सिक्किम का सम्पर्क बढ़ा है तथा गंगटोक और बागडोगरा के बीच आवागमन में आसानी हुयी है। 

मोदी ने सिक्किम के किसानों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह राज्य जैविक खेती में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य से जैविक मिर्च की पहली खेप मार्च में विदेश भेजी गयी है और भविष्य में ऐसे अनेक उत्पाद हैं जो विदेश भेजे जायेंगे।  प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सिक्किम दुनिया में अपने जैविक तरीके से तैयार मछलियों के लिए भी जाना जायेगा। राज्य में सोरेंग जिले में केन्द्र सरकार के सहयोग से जैविक मत्स्य पालन संकुल का विकास किया जा रहा है और दुनिया में जैविक तरीके से उत्पादित मछलियों की बहुत अधिक मांग है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और सिक्किम सरकार पूरे तालमेल के साथ विकास कार्य में लगे हैं। 

 

Read More चुनाव सुधारों पर मायावती का बड़ा बयान, तीन अहम सुधारों की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा : सात बसें व तीन कारें टकराईं, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत
मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे सात...
फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गिरफ्तारी मामला : उदयपुर आईजी-एसपी हाईकोर्ट में पेश, 42 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट विवाद की एफआईआर पर फैसला सुरक्षित
1985 में दर्ज मुकदमे में अब मिली राहत, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया