प्रधान का इस्तीफा और मोदी के हठ की हार: सत्ता की दहलीज पर पहुंची छात्रों की गूंज, खड़गे बोले- शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की लड़ाई रहेगी जारी

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं और सत्याग्रह की जीत

प्रधान का इस्तीफा और मोदी के हठ की हार: सत्ता की दहलीज पर पहुंची छात्रों की गूंज, खड़गे बोले- शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की लड़ाई रहेगी जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को देश के करोड़ों छात्रों और संयुक्त विपक्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि अहंकारी सत्ता को आखिरकार युवाओं की आवाज के आगे झुकना पड़ा। खरगे ने सरकार से छात्रों पर बल प्रयोग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

नई​ दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, उनके परिवार के सदस्यों और संयुक्त विपक्ष की जीत करार देते हुए कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई अभी जारी रहेगी। खरगे ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा भारत के 'छात्रों की गूँज' आखिरकार अहंकारी सत्ता की दहलीज तक पहुंच गई है। ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए देशभर में आवाज उठाई। ये सत्य की जीत है।" उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उन परिवारों की भी जीत है, जिन्होंने सरकार की कथित भ्रष्ट व्यवस्था के कारण अपने बच्चों को खोया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अब बारी है देश की युवा पीढ़ी से माफी मांगने की और जिन्होंने उन पर लाठी-डंडे तथा पैलेट गन चलवाई है, उन पर कठोर कार्रवाई करने की।" पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह भारत के युवाओं की ऐतिहासिक जीत है और छात्रों की ताकत ने अयोग्य, भ्रष्ट और दोषी शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक के बाद से ही कांग्रेस, विशेषकर राहुल गांधी, लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे और पूरा विपक्ष जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट होकर आंदोलन चला रहा था।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की अन्य मांगें में छात्रों पर हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा और छात्रों से माफी, अब भी बरकरार हैं। शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार, छात्रों पर बढ़ते दबाव को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
जंतर-मंतर पर जारी छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। सीजेपी ने सरकार के साथ बातचीत के बाद धरना तत्काल...
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें
जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट पर प्रतिबंध की बढ़ाई अवधि, आदेश जारी
नोर्ड ड्राइव सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजस्थान के बिजनेस पार्टनर अध्रित इंटरप्राइजेज के साथ की भव्य कस्टमर मीट, उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी पर दिया जोर
धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता