प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार

जयंत चौधरी भी समीक्षा बैठक में रहे शामिल

प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और पहलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को यहां शिक्षा मंत्रालय का आधिकारिक कार्यभार संभाला। उनके पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार है। जोशी ने पदभार संभालने के बाद मंत्रालय की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और चल रही विभिन्न योजनाओं और अन्य पहलों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार के साथ-साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले जोशी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा, मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री का आभारी हूँ। मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ स्वीकार करता हूँ। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के पद से त्यागपत्र के बाद शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

Tags: ministry

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग