प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला : नीतीश को कुर्सी पर बनाए रखना भाजपा की मजबूरी, उन्हें हटाने में असमर्थ है भाजपा 

बिहार छूट जाना हैं

प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला : नीतीश को कुर्सी पर बनाए रखना भाजपा की मजबूरी, उन्हें हटाने में असमर्थ है भाजपा 

भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बचाना चाहती है, तो उसे कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा और कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना हैं, तो बिहार छूट जाना हैं। 

पटना। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाये रखना उसकी मजबूरी है। किशोर ने हमला बोलते हुये कहा कि वह अब सत्ता से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और भाजपा भी उन्हें हटाने में असमर्थ है, लेकिन बिहार की जनता कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस कर बैठी है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा कि कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना उसकी मजबूरी है। यदि भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बचाना चाहती है, तो उसे कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा और कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना हैं, तो बिहार छूट जाना हैं। 

किशोर ने कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके कामकाज से नाखुश है और यह असंतोष अगले चुनावों में साफ दिखाई देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री कुमार केवल राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हैं, जबकि बिहार में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। श्री कुमार ये बात नहीं कर रहे है की ऐसी व्यवस्था बने की गुजरात में फैक्ट्री लगे या ना लगे, पहले मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज में फैक्ट्री लगना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या उन्होंने किसी अखबार में यह खबर देखी है कि श्री कुमार बिहार के हर जिले में फैक्ट्री लगाने की मांग कर रहे हैं। अब बिहार की जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

Tags: kishores

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर