प्रयागराज: राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम का रास्ता साफ, केपी ट्रस्ट ने सशर्त दी दोबारा अनुमति

छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम व्यावसायिक गतिविधि नहीं

प्रयागराज: राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम का रास्ता साफ, केपी ट्रस्ट ने सशर्त दी दोबारा अनुमति
प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम 'गूंज' को लेकर बना संशय समाप्त हो गया है। कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने पूर्व में निरस्त की गई अनुमति को कुछ निर्धारित शर्तों के साथ बहाल कर दिया है। अब यह कार्यक्रम 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में आयोजित होगा।

प्रयागराज। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त करने के अपने पूर्व आदेश को रद्द करते हुए निर्धारित शर्तों के साथ कार्यक्रम की दोबारा अनुमति प्रदान कर दी है।

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को यह अनुमति प्रदान की। ट्रस्ट ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति के आधार पर कांग्रेस पार्टी निर्धारित शर्तों के अधीन कार्यक्रम के संबंध में आगे की कार्रवाई कर सकती है। इसके बाद अब राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम शनिवार, आठ अगस्त को केपी ग्राउंड में आयोजित किया जा सकेगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केपी ट्रस्ट को लिखित आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के खेल मैदान और प्रांगण की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम के लिए मैदान के केवल उतने ही हिस्से का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे छात्रों की खेलकूद गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। लिखित आश्वासन में कांग्रेस ने यह भी कहा है कि कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय अथवा किसी अन्य न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं की जाएगी। स्कूल परिसर का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

कांग्रेस ने यह भी आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम के कारण खेल मैदान को किसी प्रकार का नुकसान होने की स्थिति में उसकी भरपाई और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि निर्धारित शर्तों के पालन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 14 अगस्त 2025 के आदेश की अवहेलना नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस और केपी ट्रस्ट के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Read More अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास : इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, विराट कोहली ने शानदार करियर के लिए दी बधाई

अनुमति बहाल होने के बाद कांग्रेस ने ट्रस्ट से मुआवजे की मांग को लेकर भेजा गया पत्र भी वापस ले लिया है। इस निर्णय के साथ राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ के आयोजन को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है।

Read More 8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर बड़ा हादसा: हिमस्खलन में निर्मल पुरजा समेत अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का दल लापता, चार शव बरामद

 

Read More बैंकॉक में स्कूल में 9वीं की छात्र ने की फायरिंग: 6 लोगों की मौत, 15 घायल; घूम-घूमकर चलाई गोलियां

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन