प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की ऐतिहासिक विदेश यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच गए हैं, जहां हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गले मिलकर उनका भव्य स्वागत किया। करीब 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड पहुंचे , जहां न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर उनका खुद स्वागत किया। मोदी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा संपन्न होने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। चार दशक से भी अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर बेहद उत्सुक हैं। वह एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ समय पहले ऑकलैंड पहुँचा। हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभारी हूँ। यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ वार्ता करने तथा भारत-न्यूज़ीलैंड मित्रता के समग्र आयामों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूँ। मैं कल ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करूंगा।" मोदी शनिवार को एक खेल कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और स्वदेश रवाना होने से पहले कल शाम भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक