राहुल के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी : भाजपा पर लगाया लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप, कहा- गरीबों और किसानों की आवाज दबाने से खतरे में पड़ जाएगा लोकतंत्र  

सुपौल जिले में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली

राहुल के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी : भाजपा पर लगाया लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप, कहा- गरीबों और किसानों की आवाज दबाने से खतरे में पड़ जाएगा लोकतंत्र  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार में चल रही मतदाता अधिकार यात्रा में अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं।

पटना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार में चल रही मतदाता अधिकार यात्रा में अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। सुपौल जिले में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। पहली बार प्रियंका गांधी इस अभियान में शामिल हुईं और राहुल गांधी के साथ खुले वाहन में लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति देखी गई।

यह यात्रा लोकतांत्रिक और निर्वाचन अधिकारों में कथित कटौती के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित की गई है। सुपौल से यात्रा शुरू होकर कोसी महासेतु पार करते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 से मधुबनी की ओर बढ़ी। इस यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और भाकपा (माले) के नेता दीपंकर भट्टाचार्य भी साथ चल रहे थे। सड़कों पर नारे गूंजते रहे और हजारों लोग नेताओं का स्वागत करने के लिए जमा हुये। प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करती रहीं और जनसमर्थन के लिये धन्यवाद भी कहा।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकारों की लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है। अगर गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों की आवाज दबा दी जायेगी, तो लोकतंत्र ही खतरे में पड़ जायेगा। प्रियंका गांधी की इस यात्रा में भागीदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। पार्टी नेताओं ने इसे अभियान का एक टर्निंग पॉइंट बताया है।

 

Read More गोवा अग्निकांड: टिहरी गढ़वाल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, नाइट क्लब 'रोमियो लेन' का मैनेजर दिल्ली से गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प