खड़गे के मंच ‘शुद्धिकरण’ पर प्रियंका गांधी का प्रहार : FIR कराओ, दोषियों पर चले SC/ST एक्ट

सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं

खड़गे के मंच ‘शुद्धिकरण’ पर प्रियंका गांधी का प्रहार : FIR कराओ, दोषियों पर चले SC/ST एक्ट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने घटना में शामिल लोगों पर एफआईआर और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। प्रियंका ने कहा, घटना को 20 दिन बीत चुके हैं, फिर भी सरकार चुप है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र सरकार से उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद उनके मंच के कथित 'शुद्धिकरण खड़गे की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स पर रविवार को लिखा कि हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने उनके मंच का शुद्धिकरण किया। उन्होंने कहा कि यह न केवल बेहद निंदनीय और शर्मनाक सोच का प्रतीक है, बल्कि संविधान और एससी/एसटी अधिनियम का घोर उल्लंघन तथा कानूनी अपराध है।

उन्होंने कहा कि इस घटना को 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी को बताना चाहिए कि इसकी वजह क्या है। वाड्रा ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री वास्तव में संविधान का सम्मान करते हैं तो उत्तराखंड में इस अपराध को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं और एससी/एसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का शनिवार को इस मुद्दे पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन का एक वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है।

Tags: priyanka

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति