बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है' : प्रियंका गांधी का आरोप, कहा- वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के नाम पर चल रही वोटबंदी, संविधान को कुचला जा रहा

सरकार मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर वोटों की चोरी का खेल कर रही

बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है' : प्रियंका गांधी का आरोप, कहा- वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के नाम पर चल रही वोटबंदी, संविधान को कुचला जा रहा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के काम को लोगों को मतदान से महरूम रखने का प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसा कर लोकतंत्र का कत्ल करने की साजिश रची जा रही है

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के काम को लोगों को मतदान से महरूम रखने का प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसा कर लोकतंत्र का कत्ल करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद कहा कि सरकार मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर वोटों की चोरी का खेल कर रही है। इससे पहले इसी तरह की कवायद महाराष्ट्र में भी हुई है और वोट चोरी का यह खेल अब बिहार में चल रहा है। उन्होंने इसे ‘वोटबंदी’ करार देते हुए मतदाताओं के अधिकार छीनने की साजिश बताया है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की सोशल मीडिया पोस्ट में सूचना देते हुए उन्होंने कहा कि “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के माननीय नेताओं के साथ संसद परिसर में बिहार में चल रही 'वोटबंदी' के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।”

वाड्रा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया लोकतंत्र का कत्ल है, इसलिए हम बार-बार बोल रहे हैं कि ये एकदम गलत है। पहले महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में वोटर बढ़ाकर चुनाव की चोरी की गई और अब बिहार में वोटर के नाम काटकर यही करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर लागू की जा रही 'वोटबंदी' संविधान में दिए गए मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश है। कांग्रेस तथा विपक्षी गठबंधन संविधान को कुचलने की हर कोशिश के खिलाफ डटकर खड़ा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प