धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा

किसानों की परेशानी पर सरकार से सवाल

धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
खरीद में गिरावट पर सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 58 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 44.93 लाख टन धान खरीदा गया है। सैलजा ने खरीद में देरी, पोर्टल की खामियों और किसानों के लंबित भुगतान पर सवाल उठाते हुए समय पर भुगतान, पर्याप्त बिजली और नहरी पानी देने की मांग की।

सिरसा। हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य में धान की सरकारी खरीद में आई गिरावट पर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पोर्टल और घोषणाओं के प्रचार में जुटी है, जबकि किसान पानी, बिजली, फसल खरीद और भुगतान जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। कुमारी  सैलजा ने बताया कि प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 58 लाख टन निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक करीब 44.93 लाख टन खरीद ही हो सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को खरीद में गिरावट के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए और मौसम, ङ्क्षसचाई तथा बिजली आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में किसानों को पर्याप्त नहरी पानी और बिजली नहीं मिल रही। पोर्टल पर पंजीकरण, सत्यापन और तकनीकी खामियों के कारण भी मंडियों में दिक्कतें आ रही हैं। खरीद के बाद भुगतान में देरी से किसानों को अगली फसल की बुवाई और खाद-बीज खरीदने में आर्थिक परेशानी होती है। सिरसा सांसद ने सरकार से मंडियों में शेष धान की खरीद सुनिश्चित करने, लंबित भुगतान जारी करने तथा पानी और बिजली की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों का भला घोषणाओं से नहीं, बल्कि खेतों तक पानी, नियमित बिजली, उचित मूल्य और समय पर भुगतान पहुंचाने से होगा।

सैलजा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर उठाए गए सवालों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को हुए नुकसान और संस्थाओं की विश्वसनीयता बहाल करने की चुनौतियों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संस्थाओं की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और विपक्ष के सम्मान की रक्षा जरूरी है।

Tags: selja

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया