वादा बातचीत का, गिरफ्तारी की कार्रवाई! सैलजा ने सरकार से पूछा- यह कहां का इंसाफ?

र्मचारियों से संवाद किया जाता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती

वादा बातचीत का, गिरफ्तारी की कार्रवाई! सैलजा ने सरकार से पूछा- यह कहां का इंसाफ?
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और 17 दिन तक कूड़ा न उठने पर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत का दावा करने वाली सरकार उनके नेताओं को हिरासत में ले रही है। सैलजा ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए मांग की कि सहमत मांगों पर तुरंत आदेश जारी हों और कचरा उठाकर सफाई व्यवस्था बहाल की जाए।

सिरसा। हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों के समाधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। यह कहां का इंसाफ है। सैलजा ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों में करीब 17 दिन तक कूड़ा नहीं उठने से गंभीर हालात बने रहे। जगह-जगह कूड़े के ढेर, दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हुआ। उन्होंने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि समय रहते कर्मचारियों से संवाद किया जाता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

उन्होंने सवाल किया कि जिन मांगों पर सरकार की कर्मचारियों के साथ पहले सहमति बन चुकी थी, उनके आदेश अब तक जारी क्यों नहीं किए गए। यदि सरकार अपने वादे समय पर पूरा करती तो कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता। कुमारी सैलजा ने कहा कि पुलिसबल के सहारे कचरा उठवाना स्थायी समाधान नहीं है। कर्मचारियों की जायज मांगों का सम्मानजनक समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों और जनता को आमने-सामने खड़ा करने के बजाय संवेदनशीलता से विवाद सुलझाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। सफाई व्यवस्था सीधे जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। सरकार को सभी नगर निकायों में ऐसी स्थायी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी विवाद के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़े। सैलजा ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों से सार्थक बातचीत कर सहमत मांगों पर लिखित निर्णय लिया जाए, कर्मचारी नेताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई से बचा जाए और शहरों में जमा कचरे को तत्काल उठवाकर सफाई व्यवस्था सामान्य की जाए।

 

Read More मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर

Read More पीएम मोदी ने दी हिचिलेमा को दोबारा ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूती

Read More निकाय चुनाव से ठीक पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

Tags: selja

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए।...
वादा बातचीत का, गिरफ्तारी की कार्रवाई! सैलजा ने सरकार से पूछा- यह कहां का इंसाफ?
अमेरिका-कनाडा व्यापार बातचीत विफल : अमेरिका की कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी, कार्नी ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
ब्रिक्स सम्मेलन : दक्षिण अफ्रीका ने भारत से रखा एक लाख पर्यटकों का लक्ष्य, टियर-2 शहरों पर विशेष फोकस और सीधी उड़ान का मिला मजबूत आश्वासन
भाजपा ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव की निंदा, नीतिन नवीन ने कहा- राष्ट्रीय गीत को वोट बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का करेगे विरोध
एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल : अभ्यर्थियों के सिस्टम अचानक बंद, 49 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा
राजस्थान विधानसभा में सीएजी की अनुपालन लेखापरीक्षा रिपोर्ट पेश, विभागों को अध्ययन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश