पुतिन ने की यूरोप की ऊर्जा नीति की आलोचना : यूक्रेन संकट के लिए पश्चिमी दबाव को ठहराया जिम्मेदार, कहा- रूस ने दी थी चेतावनी

नाटो का पूर्व की ओर विस्तार स्वीकार्य नहीं

पुतिन ने की यूरोप की ऊर्जा नीति की आलोचना : यूक्रेन संकट के लिए पश्चिमी दबाव को ठहराया जिम्मेदार, कहा- रूस ने दी थी चेतावनी
यूरोप की ऊर्जा नीति को ‘विनाशकारी गलती’ बताया। उन्होंने कहा कि रूस 150-180 डॉलर प्रति हजार घन मीटर में गैस देता था, लेकिन यूरोप ने एक्सचेंज आधारित कीमतें चुनीं। अब दाम 1,000 डॉलर तक पहुंच गए हैं और 1,500 डॉलर पार कर सकते हैं। पुतिन ने यूक्रेन संकट के लिए पश्चिमी दबाव और नाटो विस्तार को जिम्मेदार ठहराया।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप की ऊर्जा नीति की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि रूस पहले यूरोपीय देशों को करीब 150-180 डॉलर प्रति 1,000 घन मीटर की दर से गैस उपलब्ध कराता था, लेकिन यूरोपीय नेता लगातार गैस की कीमतें एक्सचेंज आधारित व्यवस्था के अनुसार तय करने पर जोर देते रहे। पुतिन ने कहा, हमने उनसे कहा था 'गैस कोई बाजार आधारित कमोडिटी नहीं है। कम से कम, पारंपरिक अर्थों में तो बिल्कुल नहीं। यह व्यवस्था काम नहीं करेगी। आपकी कीमतें केवल बढ़ेंगी। खैर, अब आपको वही मिल गया, जो आपने मांगा था। अब कीमत 1,000 डॉलर या यूरो तक पहुंच गई है, और शायद इससे भी ज्यादा। उन्होंने चेतावनी दी कि एक्सचेंज पर कारोबार करने वाले लोग भौतिक गैस भंडार के बजाय अल्पकालिक मुनाफे पर ध्यान देते हैं और कीमतें बढ़कर 1,500 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।

पुतिन ने इसे यूरोप की आर्थिक नीति की एक और विनाशकारी गलती बताया। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय रूसी ऊर्जा से वैचारिक रूप से दूरी बनाने के यूरोप के फैसले का परिणाम खुद उसके लिए आर्थिक नुकसान के रूप में सामने आया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में मौजूदा संकट पश्चिमी देशों के वर्षों के दबाव का परिणाम है, जो 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद यूक्रेन को नाटो में शामिल कराने के प्रयासों तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा, और अंतत: यही आज यूक्रेन में हो रही दुखद घटनाओं का मूल कारण बना। इसके लिए पश्चिम के वैश्विकतावादी कुलीन वर्ग जिम्मेदार हैं। वे लगातार इसका दोष हम पर मढ़ते रहते हैं। पुतिन ने कहा कि रूस ने बार-बार चेतावनी दी थी कि नाटो का पूर्व की ओर विस्तार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को गठबंधन में शामिल करने का प्रयास तत्काल तेज हो गया था, जब तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को एक खूनी सत्ता परिवर्तन के दौरान हटा दिया गया था।

 

Read More प्रदेश की 162 निकायों में थमा चुनावी शोर, मतदान कल

Read More खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं

Read More मस्जिदों को अवैध बताकर कार्रवाई का अभियान ठीक नहीं : तत्काल रोके सरकार, मायावती ने कहा- भारतीय परंपरा के अनुरूप इनका सम्मान करना जरूरी

 

 

 

Tags: putin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करे भारत, कांग्रेस ने कहा- समानता और संतुलन पर आधारित विश्व व्यवस्था के लिए करे काम ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करे भारत, कांग्रेस ने कहा- समानता और संतुलन पर आधारित विश्व व्यवस्था के लिए करे काम
कांग्रेस ने कहा कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत को साझेदार देशों के साथ मिलकर समानता और संतुलन आधारित...
ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी फैजाबाद से गिरफ्तार
नगरीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन पर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को दी बधाई, रिकॉर्ड मतदान पर जताई प्रसन्नता
हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा : आलाकमान को भेजा त्यागपत्र, क्या आलाकमान करेगा स्वीकार?
पुतिन ने की यूरोप की ऊर्जा नीति की आलोचना : यूक्रेन संकट के लिए पश्चिमी दबाव को ठहराया जिम्मेदार, कहा- रूस ने दी थी चेतावनी
निगम आयुक्त आकर बताएं चारदीवारी के मुख्य मार्गों से क्यों नहीं हटाए अवैध निर्माण : हाईकोर्ट
भगवान श्री देवनारायण की पदयात्रा रवाना : उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी कतारें