पुतिन ने अमेरिका पर साधा निशाना : किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, व्यापारिक सहयोगियों पर उच्च आयात शुल्क लगाने से बढ़ेगी महंगाई

उर्जा उत्पाद नहीं खरीदने के लिए बाध्य करता है

पुतिन ने अमेरिका पर साधा निशाना : किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, व्यापारिक सहयोगियों पर उच्च आयात शुल्क लगाने से बढ़ेगी महंगाई

अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने और रूस से तेल आयात बंद नहीं करने के कारण 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले की ओर था।

सोची। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतिन ने काला सागर के तट पर स्थित रूस के सोची शहर में आयोजित वाल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मंच पर बोलते हुए कहा कि भारत और चीन अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। रूसी राष्ट्रपति का इशारा हाल ही में अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने और रूस से तेल आयात बंद नहीं करने के कारण 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले की ओर था।

रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल आयात बंद कर देता है, तो उसे बहुत नुकसान होगा। यकीन मानिए भारत के लोग अपने राजनेताओं के फैसलों को गौर से देखते हैं। वह किसी के सामने अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे। पुतिन ने अमेरिका के दोहरे चरित्र पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका खुद रूस से संवृद्धित यूरेनियम का आयात करता है और दूसरों को रूस के उर्जा उत्पाद नहीं खरीदने के लिए बाध्य करता है। 

राष्ट्रपति ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस के भारत जैसे व्यापारिक सहयोगियों पर अगर उच्च आयात शुल्क लगाया जाता है, तो वैश्विक स्तर पर महंगाई और बढ़ेगी। इस कारण अमेरिकी फेडरल बैंक को अपनी ब्याज दर उच्च रखनी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर तक बढ़ जाएगी। अमेरिका के फैसले का नकारात्मक असर पूरे विश्व पर पड़ेगा।

 

Read More उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आया टेम्पो ट्रेवलर, 3 लोग घायल

Tags: putin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल