आप सरकार की नाकामी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल : गुलजार सिंह को न्याय दिलाने की मांग, बोले- सवाल पूछने वालों को कुचलना सरकार का काम नहीं

नशे के कारोबार को रोकने में सरकार बुरी तरह नाकाम क्यों?

आप सरकार की नाकामी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल : गुलजार सिंह को न्याय दिलाने की मांग, बोले- सवाल पूछने वालों को कुचलना सरकार का काम नहीं
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, गुलजार सिंह की मौत मामले में न्याय की मांग। राहुल ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ सवाल उठाने पर गुलजार सिंह को प्रताड़ित कर माफी के लिए दबाव बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया और मौत हो गई। गांधी ने वित्त मंत्री का इस्तीफा, स्वतंत्र जांच और FIR में मंत्री का नाम दर्ज करने की मांग की।

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर उसकी नाकामी पर सवाल उठाने वालों को धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गुलजार सिंह को न्याय दिलाने की मांग की है। गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले दलित समुदाय के गुलजार सिंह ने राज्य के वित्त मंत्री से केवल यह सवाल पूछा था कि सरकार नशे के कारोबार को रोकने में इतनी बुरी तरह क्यों नाकाम हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सवाल पर गुलजार सिंह को प्रताड़ित और अपमानित किया गया तथा माफी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने जहर खा लिया। अस्पतालों में इलाज के लिए भटकने के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई। गांधी ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह एक युवा मोहनजीत सिंह से भी बात की थी, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया। उनका कहना था कि सरकार का काम जनता को जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं। उन्होंने गुलजार सिंह के परिवार को जल्द से जल्द न्याय देने, मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लेने तथा मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने जांच की प्राथमिकी में वित्त मंत्री का नाम दर्ज करने की भी मांग की।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्राचीन स्मारक नियमों के तहत प्रवेश शुल्क वाले स्मारकों की सूची में...
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह
जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय
जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
कंधों पर सजाए सितारे, परिवार की तीसरी पीढ़ी ने सैनिक के रूप में शुरू की सेवा