राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना : वोट चोरी कर चुनाव जीतती है भाजपा, कहा- देश को जोड़ने का काम कर रहा महागठबंधन

नफरत को समाप्त करना था

राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना : वोट चोरी कर चुनाव जीतती है भाजपा, कहा- देश को जोड़ने का काम कर रहा महागठबंधन

एक ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है, जो देश को बांटने का काम कर रही है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस और महागठबंधन हैं, जो देश को जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।

किशनगंज। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाये और कहा कि भाजपा चुनाव नहीं जीतती, बल्कि वोट चोरी करके जीतती हैं। वोट चोरी रोकना मेरी और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। किशनगंज क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि आज देश में 2 विचारधाराओं के बीच संघर्ष चल रहा है, एक ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है, जो देश को बांटने का काम कर रही है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस और महागठबंधन हैं, जो देश को जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उनकी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में फैली नफरत को समाप्त करना था। उन्होंने कहा कि हमने 4 हजार किलोमीटर की यात्रा की, ताकि नफरत के बाजार को बंद कराया जा सके। कांग्रेस नेता गांधी ने बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति पर राज्य और केंद्र सरकार दोनों को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार खत्म करने का काम किया है। बिहार के युवा दूसरे राज्यों और देशों में काम करने को मजबूर हैं। बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेज या तो बिक रहे हैं या बंद हो रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले समय में बिहार में फिर से उच्च गुणवत्ता वाली यूनिवर्सिटियां और इंग्लिश मीडियम स्तर के सरकारी स्कूल स्थापित हों। उन्होंने मेड इन चाइना उत्पादों का उदाहरण देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे मोबाइल पर मेड इन बिहार लिखा हो। पिछले 20 सालों में नीतीश बतायें कि कितने फूड प्रोसेसंग यूनिट लगाये गये। 

33

Read More शीतकालीन सत्र के दौरान राम गोपाल यादव का बड़ा बयान, कहा-संसद सत्र में एसआईआर सबसे बड़ा मुद्दा 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया