राहुल गांधी 4 देशों की विदेश यात्रा पर रवाना : छात्रों और व्यापारिक समुदाय से करेंगे मुलाकात, राजनीतिक नेताओं से टैरिफ अभियान के मद्देनजर करेंगे बैठकें  

आपसी आदान-प्रदान में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी

राहुल गांधी 4 देशों की विदेश यात्रा पर रवाना : छात्रों और व्यापारिक समुदाय से करेंगे मुलाकात, राजनीतिक नेताओं से टैरिफ अभियान के मद्देनजर करेंगे बैठकें  
भारत और दक्षिण अमेरिका ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन, वैश्विक दक्षिण में एकजुटता और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से लंबे समय से अपने रिश्ते साझा किए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल दक्षिण अमेरिका के 4 देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी इस यात्रा के दौरान दक्षिण अमेरिका के ब्राजील कोलंबिया सहित चार देशों के राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वह इन देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अमेरिका के टैरिफ अभियान की मद्देनजर बैठकें करेंगे और लोकतांत्रिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेता इस दौरान व्यापारिक नेताओं के साथ मिलकर अवसरों की तलाश करेंगे, क्योंकि भारत अमेरिकी टैरिफ के मद्देनजर व्यापार और साझेदारी में विविधता जरूरी  है।

कांग्रेस के एक अन्य सूत्र ने कहा कि गांधी की यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक यात्रा है। भारत और दक्षिण अमेरिका ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन, वैश्विक दक्षिण में एकजुटता और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से लंबे समय से अपने रिश्ते साझा किए हैं। गांधी की यह यात्रा इस परंपरा को जारी रखते हुए व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्थिरता और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।

Tags: rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता