राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना

सैनिक की दिव्यांगता पेंशन पर कर लगाया जाएगा

राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए पर्याप्त निधि देने और दिव्यांगता पेंशन पर लगाए गए आयकर को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि योजना वित्तीय संकट में है और सैनिकों की पेंशन पर कर लगाना अपमानजनक।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने और दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की है। गांधी ने इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे आग्रह किया है कि सशस्त्र बलों के कर्मियों को प्रभावित करने वाली अंशदायी पेंशन योजना में निधि की कमी दूर कर वह दिव्यांगता पेंशन पर कर हटाने के जरूरी आदेश दें। उन्होंने लिखा कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए पर्याप्त वित्तीय आवंटन पर हाल ही में लगाए गए आयकर को वापस लिया जाए। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना पूर्व सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करती है, लेकिन वर्तमान में यह योजना गंभीर वित्तीय संकट में है। योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के चिकित्सा बिल लटके हुए हैं। इसमें बजट आवंटन आवश्यकता से लगभग 30 प्रतिशत कम है। भुगतान न होने के कारण कई अस्पताल योजना से बाहर हो रहे हैं। पूर्व सैनिक जेब से खर्च करने को मजबूर हो रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में देरी हो रही है। देश की सेवा करने वाले आज जरुरत के समय में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

गांधी ने यह भी कहा कि वित्त विधेयक 2026 में यह प्रस्ताव है कि सैनिक की दिव्यांगता पेंशन पर कर लगाया जाएगा। वर्ष 1922 के बाद यह पहला मौका है जब दिव्यांगता पेंशन कर के दायरे में लाई जा रही है। उनका कहना था कि इस पेंशन का मकसद घायल सैनिकों को राहत प्रदान करना है, इसे आय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही, जब कोई दिव्यांग सैनिक स्वेच्छा से या अनुरोध पर सेवा जारी रखता है, तो वह चोटिल होने के बावजूद नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करता है और इसकी सराहना की जानी चाहिए। इन सैनिकों की पेंशन पर कर लगाना अपमानजनक है।

 

Read More जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल 13 अप्रैल तक रिमांड पर, देखें वायरल वीडियो 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ