राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश

सरकार के पास इन सबके बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर चीनी सीसीटीवी कैमरों के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिबंध के बावजूद सरकारी इमारतों में चीनी कैमरे लगे हैं और संवेदनशील डेटा जोखिम में है। संसद में पूछे गए सवालों पर सरकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। गांधी ने इसे सुरक्षा से समझौता और सच्चाई छिपाने की कोशिश बताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चीनी सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रही है और जिन पर खुद उसने प्रतिबंध लगाया, उन्हीं से निगरानी करवाकर जनता की जान जोखिम में डाल रही है। गांधी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि सरकार से जब उन्होंने संसद में इस बारे में सवाल पूछा, तो ठोस जवाब नहीं दिया गया। उनका कहना था कि सरकार ने हाल में चीनी सीसीटीवी कैमरों के सार्वजनिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन सरकारी इमारतों के अंदर चीनी कैमरे अब भी लगे हुए हैं। प्रतिबंधित चीनी ऐप्स बदले हुए नामों के साथ फिर से सामने रहे हैं। विदेशी एआई प्लेटफॉर्म संवेदनशील डेटा प्रोसेस कर रहे हैं और सरकार के पास इन सबके बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा, मैंने संसद में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से सवाल पूछा। जवाब में बहुत कुछ कहा गया, लेकिन जो पूछा गया था, उसका कोई जवाब नहीं मिला। हमारे कैमरे किन देशों से आए। उनमें से कितने सुरक्षा की दृष्टि से प्रमाणित हैं। कौन से विदेशी एआई प्लेटफॉर्म सरकारी डेटा प्रोसेस कर रहे हैं। कौन से प्रतिबंधित ऐप्स बदले नामों के साथ अब भी चल रहे हैं। मंत्रालय के जवाब में कोई संख्या, कोई जवाब,एक भी प्लेटफॉर्म का नाम तक नहीं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पांच साल पहले यह मानने के बाद कि सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 10 लाख चीनी कैमरे डेटा ट्रांसफर के जोखिम पैदा करते हैं, आज भी सरकार ने ये नहीं बताया कि आज जो कैमरे हम पर नजर रख रहे हैं, वे सुरक्षित हैं या नहीं। यह जानबूझकर भारत को अंधेरे में रखने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डाल विदेशी निगरानी की सच्चाई छिपा कर हर नागरिक की सुरक्षा को जोखिम में डाल रही है।

 

Read More आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा : भाजपा में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने कहा- मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त
शहर में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण एवं रिफलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
1029 करोड़ की वसूली के लिए बड़ा अभियान : एआईटीपी बसों की भी होगी जांच, बकाया सूची जारी
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण