राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल 

सरकार चीन को रोकने के बजाय इस खबर को रोकने के लिए मीडिया पर दबाव बना रही

राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारतीय सेना को गश्त करने से रोक दिया है। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए केंद्र सरकार पर चुप्पी साधने और राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर अपनी छवि को प्राथमिकता देने का गंभीर आरोप लगाया।

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना को गश्त (पेट्रोलिंग) करने से रोक दिया है। उन्होंने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक करार देते हुए केंद्र सरकार की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने भारतीय सेना को पेट्रोलिंग करने से रोक दिया है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे भी अधिक चिंताजनक बात ये है कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीन को रोकने के बजाय इस खबर को रोकने के लिए मीडिया पर दबाव बना रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने गलवान घाटी की घटना के बाद पीएम के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन ने भारत की जमीन का एक इंच भी नहीं लिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उस बयान से देश को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि आज भी पीएम की छवि बचाने का वही ‘ऑपरेशन’ जारी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा से ऊपर अपनी छवि को प्राथमिकता देने वाला व्यक्ति देश के लिए बेहद खतरनाक है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL के नए ऑफर: 1 GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा स्वतंत्रता दिवस पर BSNL के नए ऑफर: 1 GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई विशेष ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने ₹1...
भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 
पंचायती चुनाव 2026 की तैयारी : 18 अगस्त को खुलेगा आरक्षण का पिटारा, तय होंगे पंचायतों के पद
राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल 
जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम
जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
संजय राउत का गृहमंत्री और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- सैकड़ों करोड़ में बेचा गया शिवसेना का नाम और धनुष-बाण