राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम

छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर जानलेवा बल प्रयोग कर रही है। राहुल ने गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाने का दावा करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ 'जानलेवा' कदम उठा रहा है। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि खबरें हैं कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गईं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया और सवाल किया कि छात्रों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहां गया। सरकार ने वादे निभाने के बजाय छात्रों पर घातक हमले और बर्बरता की।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई और बिहार में एके-47 का इस्तेमाल हुआ। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली हर जगह छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का एक जैसा पैटर्न दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना उसके बस की बात नहीं है। सरकार हर तरीके से छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कार्रवाई छात्रों पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर होनी चाहिए जिन्होंने उन पर हिंसा की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद सत्र से पूर्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं की...
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन