राहुल गांधी का कुलगाम हमले पर बड़ा बयान, बोले- आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट, दोषियों को मिले कड़ी सजा

मानवता को शर्मसार करने वाला कायराना आतंकी हमला

राहुल गांधी का कुलगाम हमले पर बड़ा बयान, बोले- आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट, दोषियों को मिले कड़ी सजा
कुलगाम में निर्दोष मजदूरों की हत्या पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने गहरा आक्रोश जताया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है। उन्होंने केंद्र सरकार से दोषियों को अविलंब कठोरतम सजा देने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है। खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि कुलगाम में हुआ कायराना आतंकवादी हमला अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला है। दो निर्दोष मजदूरों की पहचान पूछकर उनकी निर्मम हत्या करना आतंक की क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस दुस्साहसी आतंकवादी हमले में देश के दो श्रमिकों की हत्या अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ इस कायराना हमले के लिए सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश हमेशा एकजुट है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हमले को अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की पहचान पूछकर हत्या करना बेहद घृणित और मानवता विरोधी कृत्य है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं तथा आतंकियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

NEET विवाद पर सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला, बोलीं- केवल कानून नहीं, JPC और SIT से हो निष्पक्ष जांच NEET विवाद पर सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला, बोलीं- केवल कानून नहीं, JPC और SIT से हो निष्पक्ष जांच
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने नीट पेपर लीक मामले में एसआईटी और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग...
जयपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग करेगा विशेष कार्यक्रम
निकाय-पंचायत चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में बनी जीत की रणनीति
राज्य दर्जे से लेकर छात्र आंदोलन तक उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, केंद्र और भाजपा सरकारों पर उठाए सवाल
हथिनी कुंड बैराज पर आज पहली बार जुटेंगे 7 राज्यों के ACS, राजस्थान के यमुना जल हिस्से पर होगी अहम चर्चा
अजय राय का बड़ा बयान: जनता और छात्रों के सवालों से बच नहीं सकती भाजपा, कांग्रेस सड़क से संसद तक करेगी संघर्ष 
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल की मुहाना थाने में जनसुनवाई, परिवादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण