युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- देश की सबसे बड़ी ताकत हैं युवा, उनके साथ खड़ी है पार्टी

युवाओं के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़ी है कांग्रेस

युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- देश की सबसे बड़ी ताकत हैं युवा, उनके साथ खड़ी है पार्टी
युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की असल ताकत उसके युवा हैं। राहुल गांधी के अनुसार, अन्याय और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के खिलाफ संघर्षरत युवाओं के अधिकारों, सपनों और आवाज को बुलंद करने में युवा कांग्रेस हमेशा साथ खड़ी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगठन के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि युवा कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा रही है। इस संगठन ने युवाओं को मंच दिया, उनकी आवाज बुलंद की और उनके अधिकारों, सपनों तथा आकांक्षाओं के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि आज देश के युवा ऐसी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, जो उनके साथ अन्याय कर रही है और युवा कांग्रेस इस लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, जेपी नड्डा और CM भजनलाल ने 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, जेपी नड्डा और CM भजनलाल ने 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
जयपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 अत्याधुनिक ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्ट वाहनों को...
बारिश के बीच जयपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: नड्डा-भजनलाल समेत हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, जेपी नड्डा बोले—तिरंगा यात्रा देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन
रिक्शा में सवार होकर जेब काट ले गए 50 हजार घाटगेट के पास वारदात, थैले लेकर बैठे दो युवकों पर जेब में चीरा लगाकर रुपए निकालने का आरोप 
रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला: खार्कीव में यूक्रेनी सेना के UAV गोदामों को बनाया निशाना, भारी नुकसान का दावा
जयपुर में झोटवाड़ा कांग्रेस का बड़ा जेडीए कूच कल: जन समस्याओं को लेकर पैदल मार्च, आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
सोपोर में जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 जगहों पर छापे, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
बारिश ने बदला जयपुर का रंग: पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का उत्साह, कैमरों में कैद कर रहे गुलाबी शहर की खूबसूरती