रिजिजू के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार : सर्वसम्मति से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून लागू करे सरकार, कांग्रेस ने किया था पूर्ण समर्थन

सवाल : 3 साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ

रिजिजू के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार : सर्वसम्मति से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून लागू करे सरकार, कांग्रेस ने किया था पूर्ण समर्थन
महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर पलटवार किया। राहुल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने पूरा समर्थन दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन साल बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हुआ और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। राहुल ने बिना शर्त कानून लागू करने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूर्ण समर्थन किया था। गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर  लिखा, रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा-महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।

उन्होंने सवाल किया कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब सरकार उस कानून को परिसीमन से बेवजह क्यों जोडऩा चाहती है। उन्होंने कहा कि आप 2023 का यह कानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के। इससे पहले रिजिजू ने लिखा था कि कांग्रेस की ओर से यह सकारात्मक संदेश है। गांधी के महिलाओं को लेकर रुख में बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

अस्पताल या तालाब! बारिश में डूबा अटरू चिकित्सालय परिसर अस्पताल या तालाब! बारिश में डूबा अटरू चिकित्सालय परिसर
नगरपालिका निरीक्षण में खुलासा, बंद नालियां और खराब ड्रेनेज बनीं जलभराव की मुख्य वजह।
प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' से बौखलाई भाजपा : रात के अंधेरे में लगाए प्रोपेगैंडा बैनर, चिब बोले- जितनी तिकड़में अपनानी हैं, अपना लो; छात्र देंगे जवाब
पशुपालन विभाग के कार्मिक 19 अगस्त को देंगे धरना, लंबित मांगों के समाधान की मांग
वेतन निर्धारण की होगी पुनः गहन जांच, गलती मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी
तालाब किनारे रास्ता चालू हुआ : नहीं हटी बाधा, बरसात में दुर्घटना का खतरा
नीचे कुर्सी, ऊपर मंडरा रहा खतरा
राघव चड्ढा ने मोदी से की शिष्टाचार भेंट : सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, लिखा- पीएम से हुई विस्तृत और समृद्ध बातचीत