राहुल गांधी का केन्द्र पर सवाल : मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित, टैक्स की मार से मिडिल क्लास का जीना हराम 

श्रमिकों की वास्तविक आमदनी या तो स्थिर है या कम हुई है

राहुल गांधी का केन्द्र पर सवाल : मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित, टैक्स की मार से मिडिल क्लास का जीना हराम 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की विकास नीतियों पर सवाल करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में मेहनत आम आदमी करता है और उसकी मेहनत का फायदा कोई और उठाता है

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की विकास नीतियों पर सवाल करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में मेहनत आम आदमी करता है और उसकी मेहनत का फायदा कोई और उठाता है। गांधी ने कहा कि दी के विकसित भारत की सच्चाई- मेहनत आपकी, मुनाफा किसका। आप सभी के खून पसीने से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है, लेकिन क्या आपको इसमें उचित हिस्सा मिल रहा है। जरा सोचिए-मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी सबसे निचले स्तर तक चली गई। 

इस वजह से लोगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कृषि क्षेत्र में ग़लत नीतियों ने किसान और खेत मजदूर की स्थिति बदहाल की है। वे मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहे हैं। श्रमिकों की वास्तविक आमदनी या तो स्थिर है या कम हुई है। उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि हानिकारक इनकम टैक्स की मार ने मिडिल क्लास का जीना हराम कर रखा है, जबकि कॉर्पोरेट का कर्जा माफ किया जा रहा है। 

आसमान छूती महंगाई के कारण अब न केवल गीब बल्कि सैलरीड क्लास भी अपनी जरूरतों के लिए लोन लेने को मजबूर है। गांधी ने मोदी सरकार के विकास को हकीकत से परे बताया और कहा कि वास्तविक विकास वह है, जहां सबकी उन्नति हो - बिजनेस के लिए निष्पक्ष माहौल मिले, उचित टैक्स सिस्टम हो और श्रमिकों की आमदनी बढ़े। इससे ही देश समृद्ध और मजबूत बनेगा।

 

Read More आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह