आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ

सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी

आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले-  अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने आदिवासी समाज को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने जल, जंगल और भूमि पर आदिवासियों के अधिकार, संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। खड़गे ने आदिवासी समाज के योगदान को अमूल्य बताया, वहीं राहुल ने उन्हें देश का पहला मालिक बताते हुए अधिकारों की लड़ाई में साथ देने की बात कही।

नई दिल्ली। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के आदिवासी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और भूमि के अधिकारों के साथ उनकी संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संदेश में कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और देश की विविधता को सहेजने में आदिवासी समाज का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के जल-जंगल- भूमि, संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संकल्पबद्ध है।

गांधी ने कहा कि आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं और उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और भूमि पर आदिवासियों के अधिकार के साथ-साथ उनकी अस्मिता और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। दोनों नेताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर देशवासियों को आदिवासी समाज के योगदान और अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। खड़गे ने अपने संदेश का समापन जय जोहार, जय हिंद के साथ किया।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार