राहुल गांधी आज कोटा में : नीट स्टूडेंट से मन की बात जानने के लिए करेंगे संवाद
चार्टर प्लेन से भी आ सकते हैं
भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक व अनियमितताओं ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। नीट, एसएससी और यूजीसी नेट जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों से लाखों छात्रों की मेहनत बेकार हो रही है। कई परिवार बच्चों की तैयारी के लिए कर्ज लेते हैं, जबकि बढ़ते मानसिक दबाव के चलते कुछ युवा आत्महत्या तक करने को मजबूर हुए हैं।
नई दिल्ली/कोटा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कोटा आएंगे। पहले उनके ट्रेन से कोटा आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे चार्टर प्लेन से भी आ सकते हैं। यहां वे नीट पेपर लीक मामले को लेकर विद्यार्थियों से उनके मन की बात जानने के लिए संवाद करेंगे। राहुल के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह मंगलवार को कोटा पहुंचे।
उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि कोटा में देशभर के बच्चे मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। गत दिनों नीट पेपर लीक हुआ। जिससे देशभर के 22 लाख से अधिक बच्चों के भविष्य पर संकट मंडाराया है। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्र संवाद कार्यक्रम की कोटा से शुरूआत करेंगे।
Tags: rahul
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Jun 2026 19:01:12
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...

Comment List