राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?

रोहतक की सुनारिया जेल में काट रहे हैं सजा

राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया। वह कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचे। 2017 में दुष्कर्म के मामलों में 20 साल की सजा पाने के बाद से यह 17वीं बार है जब वह पैरोल पर बाहर आए हैं।

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर होने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया। वह आज सुबह करीब 6:05 बजे जेल से निकलने के बाद सिरसा स्थित डेरा पहुंचे। उनके वाहन काफिले में दो पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल थे। राम रहीम को वर्ष 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराया गया था। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 25 अगस्त 2017 को उसे दोषी करार दिया था और 28 अगस्त को दोनों मामलों में कुल 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। वह यह करीब नौ वर्षों में 17वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आये है।

इस वर्ष जनवरी में उन्हें 40 दिन की पैरोल और 26 मई को 30 दिन की पैरोल मिली थी। 30 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद वह 25 जून को जेल लौट गये थे रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी, लेकिन मई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उच्च न्यायालय ने मार्च 2026 में उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी थी। हालांकि, इस फैसले के खिलाफ छत्रपति के बेटे की अपील पर उच्चतम न्यायालय ने अगस्त 2026 में सुनवाई की अनुमति दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दावेदारों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की। प्रत्याशी अपने निवास वाले...
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव
पटना में छात्रों का हंगामा: सीएम आवास की तरफ कूच, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग
आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया
हाईवे पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर वार, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे हाईटेक हथियार
कांग्रेसजनों ने बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि की अर्पित, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?