राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बड़ी मछलियों को गिरफ्तार कर भेजो जेल, अजय राय ने ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

संतों को सौंपी जाए कमान

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बड़ी मछलियों को गिरफ्तार कर भेजो जेल, अजय राय ने ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वर्तमान कार्रवाई को नाकाफी बताया है। उन्होंने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब नृपेंद्र मिश्रा और गोविंद देव गिरि सहित ट्रस्ट के सभी शीर्ष पदाधिकारियों को 'बड़ी मछली' बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित चढ़ावा अनियमितता के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में केवल निचले स्तर पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि कथित रूप से जिम्मेदार “बड़ी मछलियों” को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। अजय राय ने कहा कि “बड़ी मछलियों में नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय बंसल, अनिल मिश्र, गोविंद गिरी और गोपाल राव शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए, तभी पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी। इनके रहते इस तरह की चोरी हुई है।”

ट्रस्ट की हालिया बैठक पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उसके नतीजों से कोई संतुष्टि नहीं मिली। उनका आरोप था कि “ये सब चोर-चोर मौसेरे भाई की तरह हैं। इसमें वही लोग हैं जो इस पूरे घोटाले में शामिल रहे हैं।” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की, कि वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर उसमें संत-महात्माओं को शामिल किया जाए, ताकि मंदिर के संचालन में पारदर्शिता और जनविश्वास कायम हो सके। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में कथित चढ़ावा अनियमितता मामले में एसआईटी जांच के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। साथ ही, ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे। इसी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई और ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन