राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 

मानसून सत्र में सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
कांग्रेस आगामी मानसून सत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाएगी। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय अनियमितता नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का मामला है, जिस पर संसद में जवाब मांगा जाएगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के साथ ही देश की जनता से जुड़े सभी ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद के मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि विपक्ष संसद में जनता से जुड़े हर मुद्दे को उठाएगा और सरकार से इन पर जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अहम है। यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं है बल्कि हिंदुओं की आस्था पर हमला भी है इसलिए पार्टी इसे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद इस चोरी के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन यह बेहद आश्चर्यजनक है कि ये संगठन कहते हैं कि वे इस घटना से व्यथित हैं। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार जहां विभिन्न विधायी कार्यों को संसद में रखेगी वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, चुनावी प्रक्रिया, राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था