पंजाब में फिरौती मॉड्यूल का खुलासा : गोल्डी बरार से जुड़ा है मॉड्यूल, 12 पिस्तौल के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार
अराजकता फैलाने के मकसद से नियोजित हत्या करने का आरोप है
गिरफ्तार किए गए गुर्गों पर गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और राज्य भर में अराजकता फैलाने के मकसद से नियोजित हत्या करने का आरोप है।
लुधियाना। पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े एक जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि तीन सप्ताह के एक खास ऑपरेशन में 10 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से विदेश में बनी पिस्तौलें बरामद कीं, जिनमें दो ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्तौलें और 10 दूसरे एडवांस्ड हथियार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए गुर्गों पर गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और राज्य भर में अराजकता फैलाने के मकसद से नियोजित हत्या करने का आरोप है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में बी एन एस और आम्र्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकडऩे के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

Comment List