गुजरात में एसआईआर के बाद मतदाताओं की संख्या में कमी : एक जगह से अधिक सूची में पंजीकृत मतदाताओं के निकाले नाम, आयोग ने जारी की सूची

प्रक्रिया पूरी होने पर 57607 रहे गए

गुजरात में एसआईआर के बाद मतदाताओं की संख्या में कमी : एक जगह से अधिक सूची में पंजीकृत मतदाताओं के निकाले नाम, आयोग ने जारी की सूची

पाडुचेरी की सूची में मतदाताओं की संख्या 1021578 से घटकर 944211 रह गयी है। इस तरह सूची में 77367 नाम कम हुए है।

नई दिल्ली। गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में शुद्व रुप से 68 लाख 12 हजार 711 की कमी हुयी है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एसआईआर शुरु किए जाने के समय मतदाता सूची में 50843436 मतदाताओं के नाम थे। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें 44030725 है। इस तरह गुजरात की मतदाता सूची 13.40 प्रतिशत की कमी हुयी है। केन्द्र शासित लक्ष्य द्वीप की सूची में 0. 36 प्रतिशत , पॉडुचेरी के सूची में 7.57 प्रतिशत नाम कम हुए है। लक्ष्यद्वीप में एसआईआर शुरु होने समय में सूची में 57813 नाम थे, जो प्रक्रिया पूरी होने पर 57607 रहे गए। इसी तरह पाडुचेरी की सूची में मतदाताओं की संख्या 1021578 से घटकर 944211 रह गयी है। इस तरह सूची में 77367 नाम कम हुए है।

उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया में मृत , दूसरे क्षेत्रों में स्थानांतरित या एक जगह से अधिक सूची में पंजीकृत मतदाताओं के नाम निकाले गए है और नये 18 वर्ष की उम्र को प्राप्त कर चुके ऐसे नागरिकों के नाम जोड़े गए है, जो राज्य के स्थायी निवासी है और इन्होंने अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन फार्म भर रखा था।       आयोग इससे पहले बिहार में एसआईआर और असम में संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया पूरी करा चुका है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और चंडीगढ़ के साथ साथ मध्यप्रदेश , राजस्थान , केरल और गोवा में एसआईआर के आधार पर 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Tags: sir

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मौसम बदला। कहीं तेज...
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद
धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार