खान सर को राहत, टीवी पत्रकार की मानहानि याचिका पर कार्रवाई से हाईकोर्ट का इनकार

दो करोड़ के हजार्ने की मांग

खान सर को राहत, टीवी पत्रकार की मानहानि याचिका पर कार्रवाई से हाईकोर्ट का इनकार
कोर्ट ने पत्रकार की मानहानि याचिका पर फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए खान सर समेत अन्य कोचिंग संचालकों से जवाब मांगा है। मामला 17 जून को सुना जाएगा। विवाद तब बढ़ा जब पत्रकार ने शो में कोचिंग संचालकों को "दो कौड़ी का टीचर" कहा। अब पत्रकार और चैनल ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोचिंग संचालक खान सर और दूसरे कोचिंग टीचर की कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर दाखिल मानहानि याचिका पर टीवी पत्रकार को तत्काल कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की वेकेशन बेंच ने खान सर समेत दूसरे कोचिंग संचालकों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी। टीवी पत्रकार की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित वीडियो और पोस्ट में उनको लेकर बिकाऊ पत्रकार, चाटुकार और दल्ली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, उन पर दलाली करने और फेक न्यूज की दुकान चलाने का भी आरोप लगाया गया है। टीवी पत्रकार ने कहा है कि इस पोस्ट की वजह से उनके परिवार को उत्पीड़न और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है।

दो कौड़ी का टीचर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, दो करोड़ के हजार्ने की मांग

दरअसल याचिकाकर्ता टीवी पत्रकार ने अपने न्यूज चैनल पर स्टार टीचर्स नामक अपना शो चलाया था। जिसमें उन्होंने कोचिंग संचालकों को दो कौड़ी का टीचर कहा था। इसके बाद इस मामले पर बवाल मच गया और कई कोचिंग संचालकों ने वीडियो बनाकर संबंधित पत्रकार की तीखी आलोचना की। सोशल मीडिया पर इसे लेकर पक्ष विपक्ष में काफी तर्क-वितर्क देखने को मिले। उसके बाद संबंधित पत्रकार और उनके मीडिया संगठन ने खान सर और कुछ दूसरे कोचिंग संचालकों के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की। मानहानि याचिका में संबंधित पत्रकार और न्यूज चैनल ने दो करोड़ रुपए के हजार्ने की मांग की है।    

Tags: khan sir

Post Comment

Comment List

Latest News

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के...
सूर्यदेव का रौद्र अवतार : जैसलमेर में आसमान से बरस रही आग, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट
रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पास
राजस्थान की देवांशी बनीं विश्व योगा ‘सुपरमॉम’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस आह्वान ने बदली किस्मत  
स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित
तेजी से बढ़ रहा है इबोला का प्रकोप, डब्ल्यूएचओ ने कहा- संक्रमण की स्थिति बेहद चिंताजनक
उदयपुर की झीलों पर हाईकोर्ट सख्त, अतिक्रमण और प्रदूषण पर सरकार से मांगी रिपोर्ट