रिपोर्ट : ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 को किया ढेर, वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को किया निष्क्रिय

ईरान, इजरायली क्षेत्र के साथ अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा

रिपोर्ट : ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 को किया ढेर, वायु रक्षा प्रणालियों ने 3 एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को किया निष्क्रिय

तेहरान में तनाव चरम पर है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस्फ़हान के ऊपर अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले तीन ड्रोन निष्क्रिय करने की बात भी कही गई। 28 फरवरी से जारी अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है।

तेहरान। ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने इस्फ़हान शहर के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन एमक्यू-9 रीपर को मार गिराया है। आईआरजीसी के एक बयान का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है। इससे पहले, ईरान के खातम अल-अंबिया सैन्य कमांड के केन्द्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जल्फ़ागरी ने कहा था कि ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार को तीन एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया था।

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू कर दिए थे, जिससे जान माल का काफी नुकसान हुआ। ईरान, इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया
दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था...
स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर अखिलेश यादव का हमला: ‘प्रीपेड पीड़ित’ शब्द दिया नया नाम, बिजली कंपनियों और सरकार के बीच मिलीभगत का लगाया आरोप
मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव के बीच कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: कोई हताहत नहीं, सरकार ने जारी किया कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश
सूने मकान में लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनज़र सरकार की अपील : ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास
होर्मुज बंद... तेल की नो टेंशन! ऑयल इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल
पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah ने राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10 और 12 दोनों में नंबर 1 रैंक हासिल की: कक्षा 10 में प्रियंशी सुंडा ने 99.8% अंक और ऋषिता ने कक्षा 12 में 99.8% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया