चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद दो रूसी नागरिक लापता, तलाश में जुटी बचाव टीमें: रूसी दूतावास

गिरोंग चेकपॉइंट पर बचाव कार्य जारी

चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद दो रूसी नागरिक लापता, तलाश में जुटी बचाव टीमें: रूसी दूतावास
चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गिरोंग चेकपॉइंट पर भीषण भूस्खलन के बाद रूस के दो नागरिक लापता हो गए हैं। बीजिंग स्थित रूसी दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन अन्य नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाके में खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में रूसी दूतावास ने गुरुवार को कहा कि चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गिरोंग चेकपॉइंट पर 26 अगस्त को हुए भूस्खलन की घटना में रूस के दो नागरिक लापता हो गए हैं। 

बयान में कहा गया, "स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह तक इस काउंटी में दो रूसी नागरिक लापता हैं।" दूतावास ने आगे कहा कि तीन और नागरिकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप
राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। छात्रों का...
ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता का समापन, फैशन की सिखाई बारीकियां
नेपाल में बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के पर्यटक : ठौर-ठिकाना और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास तेज, 4 का लगा पता
नेपाल में बाढ़ में 270 की मौत: 1500 लोग लापता, विदेशी पर्यटक भी शामिल
नेपाल यात्रा पर गए 80 लोग लापता, सभी विदेशी नागरिक; अब तक लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं
CAG रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं पर सरकार सख्त, तीन माह में कार्रवाई पूरी करने के दिए निर्देश
चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद दो रूसी नागरिक लापता, तलाश में जुटी बचाव टीमें: रूसी दूतावास