अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल का इस्तीफ़ा: रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव, Trump प्रशासन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी

रूस-यूक्रेन युद्ध विराम वार्ता में निभाई थी भूमिका

अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल का इस्तीफ़ा: रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव, Trump प्रशासन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के जाने का सिलसिला जारी
अमेरिकी सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ लंबे समय से चल रहे विवादों के बाद इस्तीफा दे दिया है। दोनों के बीच सेना के आधुनिकीकरण और शीर्ष जनरलों को हटाए जाने पर असहमति थी। ड्रिस्कॉल ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में भी महत्वपूर्ण कूटनीतिक भूमिका निभाई थी।

वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बाद अंतत: सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्हाइट हाउस ने ड्रिस्कॉल के इस्तीफे की खबरों पर कोई आपत्ति नहीं जताई, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया है या नहीं। व्हाइट हाउस की एक प्रवक्ता ने रक्षा सचिव ड्रिस्कॉल के कार्यकाल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने सेना की तैयारी को मज़बूत किया और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के मकसद से हुई बातचीत में योगदान दिया। सेना ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक ड्रिस्कॉल और हेगसेथ के बीच तनाव मुख्य रूप से सेना के आधुनिकीकरण की योजनाओं को लेकर था, जिसमें सस्ते और ज़्यादा तेज हथियारों की ओर बढ़ने की कोशिशें शामिल थीं। दोनों के बीच हेगसेथ द्वारा वरिष्ठ जनरलों को हटाए जाने को लेकर भी मतभेद थे, जिन्हें ड्रिस्कॉल सैन्य सुधारों के लिए महत्वपूर्ण मानते थे। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ लॉ स्कूल में सहपाठी रहे ड्रिस्कॉल, हेगसेथ के नेतृत्व में पद छोड़ने वाले सबसे नए वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल में रैंडी जॉर्ज को आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ़ के पद से हटा दिया गया था, जबकि जून में जनरल क्रिस्टोफर डोनाह्यू ने अचानक अमरीकी सेना यूरोप और अफ्रीका के कमांडर का पद छोड़ दिया था। नौसेना सचिव जॉन फेलन ने भी अप्रैल में पद छोड़ दिया था, वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान पद छोड़ने वाले अमरीकी सैन्य सेवा के पहले प्रमुख थे। रक्षा सचिव ड्रिस्कॉल को फरवरी 2025 में सैन्य सचिव के तौर पर मंज़ूरी मिली थी।

रिपोर्ट के अनुसार अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हथियारों की खरीद के लिए ज़्यादा किफायती और फुर्तीले तरीके की वकालत की और बड़े रक्षा ठेकेदारों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने पर केंद्रित बातचीत में हिस्सा लेकर सैन्य सचिव के तौर पर एक असामान्य कूटनीतिक भूमिका भी निभाई। ड्रिस्कॉल इससे पहले इराक में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने 2020 में कांग्रेस का चुनाव लड़ने का असफल प्रयास किया था और बाद में राष्ट्रपति ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान को सलाह दी थी।

Read More शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर