उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई : कांग्रेस का जनता पर बोझ बढ़ाने का आरोप, जयराम ने सरकार को घेरा

वाहन ऋण लेने वाले मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा ईएमआई का अतिरिक्त बोझ

उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई : कांग्रेस का जनता पर बोझ बढ़ाने का आरोप, जयराम ने सरकार को घेरा
कांग्रेस ने जून में खुदरा महंगाई 4.38% और ग्रामीण महंगाई 4.74% होने पर केंद्र सरकार को घेरा। जयराम रमेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई से परिवारों का बजट बिगड़ रहा है, ईएमआई का बोझ बढ़ने की आशंका है और सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा सिर्फ बड़े पूंजीपतियों को मिल रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि खुदरा महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को जून महीने में खुदरा महंगाई के 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का सार झूठे वादों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के रूप में सामने आया है।

रमेश ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 4.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। उनके अनुसार लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है और लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढऩे के साथ बैंकों की ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका भी जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो घर और वाहन ऋण लेने वाले मध्यम वर्ग के लोगों पर ईएमआई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ केवल बड़े पूंजीपतियों को मिल रहा है, जबकि आम जनता महंगाई और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि मुनाफा पूंजीपतियों की जेब में जा रहा है और बोझ आम जनता की पीठ पर पड़ रहा है। रमेश ने सरकार से महंगाई के मुद्दे पर जवाब देने और आम लोगों की परेशानियों का समाधान निकालने की मांग की है।

Tags: jairam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता
जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में सीमित उतार चढ़ाव दर्ज। चांदी 1700 रुपए की छलांग लगाकर 2,26,000 रुपए...
भारत ने सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की उम्मीदवारी पेश की, जयशंकर ने कहा- सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए प्रतिबद्ध
‘एक्स ब्लू जींस’ का नया विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च, जरीन खान बनीं आकर्षण का केंद्र
आस्था के साथ पारदर्शिता भी जरूरी : क्या बड़े मंदिरों को चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए?
शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली
जर्जर स्कूल भवनों को गिराने की मंजूरी के बाद भी कार्रवाई नहीं, हादसों को न्यौता
होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईराना का हमला : यूएई ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन