भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर राजद और कांग्रेस के नेता : ऐसे नेताओं के कारण जनता राजनीति को भ्रष्टाचार का कहती है अड्डा, राजनाथ सिंह ने कहा- बिहार से अब लालटेल युग खत्म 

प्रदेश भी तेजी से प्रगति करें

भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर राजद और कांग्रेस के नेता : ऐसे नेताओं के कारण जनता राजनीति को भ्रष्टाचार का कहती है अड्डा, राजनाथ सिंह ने कहा- बिहार से अब लालटेल युग खत्म 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन बिल्कुल बेदाग है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के चलते जनता राजनीति को भ्रष्टाचार का अड्डा कहती है।

औरंगाबाद। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने सासाराम  के एनडीए प्रत्याशियोंऔर उसके बाद औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी डॉ. रणविजय सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता (राजद) और कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर हैं और दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन बिल्कुल बेदाग है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के चलते जनता राजनीति को भ्रष्टाचार का अड्डा कहती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार से अब लालटेल युग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने प्रदेश को अंधकार से निकालकर विकास के पथ पर डाला है। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई थी, तब भारत की आर्थिक रैंकंग दुनिया मे 11 वें नम्बर पर थी और आज देश विश्वस्तर पर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में भारत शामिल होगा, लेकिन ऐसा तभी संभव है, जब देश के अंदर बिहार जैसे प्रदेश भी तेजी से प्रगति करें।

 

Tags: rajnath

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया