रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत

सभी विमानों का रास्ता बदला

रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
कैलिफ़ोर्निया के एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफ़ोर्ट्रेस बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 8 चालक दल सदस्यों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद एयरस्पेस बंद कर दिया गया, उड़ानों का मार्ग बदला गया और जांच शुरू कर दी गई है।

वॉशिंगटन। कैलिफ़ोर्निया के एडवड्र्स हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी वायु सेना का बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेस ने यह भी पुष्टि किया कि बी-52 बॉम्बर के चालक दल के 8 सदस्यों के मारे जाने की आशंका है। यह जानकारी एडवड्र्स वायु सेना बेस ने दी। बेस ने एक बयान में कहा, आठ लोगों को लेकर जा रहा वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफ़ोट्र्रेस विमान, एक रूटीन मिशन के दौरान आज सुबह 11:20 बजे पीडीटी ( भारतीय समयानुसार सोमवार रात 11:50 बजे) उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि इस हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर मौजूद है और अधिकारी सभी लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बेस ने बताया कि हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया और आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा था।

बयान में कहा गया, अगले आदेश तक सभी गैर-व्यावसायिक विजिटर पास निरस्त कर दिए गए हैं, ताकि संस्थान पूरी तरह से आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सके। अमेरिकी मीडिया ने दुर्घटना के वीडियो जारी किए हैं, जिनमें जमीन का एक बड़ा हिस्सा जला हुआ दिख रहा है, विमान का मलबा मुश्किल से ही नजर आ रहा है और कुछ जगहों पर धुआं उठ रहा है। बयान के मुताबिक, दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Tags: bomber

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत