असम भाजपा के एक्स हैंडल पर वीडियो को लेकर बवाल : सोशल मीडिया पर की निंदा, वेणुगोपाल ने कहा- यह सीधे तौर पर नरसंहार का आह्वान

किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए

असम भाजपा के एक्स हैंडल पर वीडियो को लेकर बवाल : सोशल मीडिया पर की निंदा, वेणुगोपाल ने कहा- यह सीधे तौर पर नरसंहार का आह्वान
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह वीडियो अल्पसंख्यकों की लक्षित, पॉइंट-ब्लैंक हत्या को दर्शाता है और यह सीधे तौर पर नरसंहार का आह्वान है।

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। अब असम से एक और कथित नफरत से भरा वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। आरोप है कि असम भाजपा यूनिट के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को प्रतीकात्मक रूप से मुसलमानों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसकी निंदा शुरू हो गई। कांग्रेस ने इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ खुला उकसाव करार दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि यह वीडियो अल्पसंख्यकों की लक्षित, पॉइंट-ब्लैंक हत्या को दर्शाता है और यह सीधे तौर पर नरसंहार का आह्वान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण ट्रोल कंटेंट नहीं, बल्कि सत्ता के शीर्ष से फैलाया गया जहर है। वेणुगोपाल ने कहा कि न्यायपालिका को स्वत: संज्ञान लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए और किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। मामले को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

Tags: ruckus

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर...
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम